आयो नंदगांव से होली खेलन कृष्णा भजन Aayo Nand Gaon Se Hori Khelan Krishna Hindi Bhajan Lyrics
आयो नंदगांव से होली खेलन कृष्णा हिंदी भजन लिरिक्स
Download :MP3 | MP4 | M4R iPhone
Aayo Nand Gaon Se Hori Khelan Krishna Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download
आयो नंदगांव से होली खेलन नटवर नंद किशोर,
नटवर नंद किशोर, आयो छलिया मखन चोर,
आयो नंदगांव से होली खेलन नटवर नंद किशोर…..
संग में ग्वाल बाल मस्ताने सजे स्वांग में ढप मनमाने,
बने सखा पर लगे जनाने
भेट गुलाल हाथ पिचकारी छाए रहे चहुं ओर
आयो नंदगाँव से होरी खेलन नटवर नन्द किशोर……
संघ झांझ ढप ढोल बजावत तरह-तरह की गारी गावत,
होली है, होली है शोर मचावत,
रंग गुलाल उड़ावत लावत भर भर बोर,
आयो नंदगाँव से होरी खेलन नटवर नन्द किशोर……
भीखम सखा फाग नहीं पावे पकड़ जनानौ साज सजावे,
घेर सकल सब नाच नचावे,
इत में घेरूं गली रंगीली उत्त साकली खोल,
आयो नंदगाँव से होरी खेलन नटवर नन्द किशोर……
यह है नंद गांव के पंडा गाय चरावे बीने कांडा,
आए लिन्हे ढाल प्रचंडा,
झंडा छीन लगाओ डंडा कर देओ भांडा फोड़,
आयो नंदगाँव से होरी खेलन नटवर नन्द किशोर……