#BHAKTIGAANE#AmarKathaShriDholi#
Lyrics Name: अमरकथा श्री धोली सती दादी की
Album Name:#RaniSatiDadiBhajan #
Published Year:2013
File Size:14:Mb
Time Duration:10:6
Singer Name:#SauravMadhukar#
View English Lyrics
भजो मन दादी दादी नाम
जपो मन दादी दादी नाम
जय जय जय धोली सती दादी
जय फतेहपुर धाम
जपो मन दादी दादी नाम
भजो मन दादी दादी नाम
कथा है धोली सती की
है ये कलयुग की कहानी
राज्य हरयाणा में जन्मी फतेहपुर की महारानी
पिता किशन लाल जी के घर गूंजी किलकारी
माँ सरस्वती के मन में छा गयी खुशियां भारी
शक्ति अंश से जन्मी कन्या,धोली रक्खा नाम
जपो मन दादी दादी नाम
भजो मन दादी दादी नाम
किशन जी के आँगन में समय शुभ दिन वो आया
धोली का नाथूराम जी के संग में ब्याह रचाया
बिदा की घड़ी जो आई, आँख सब की भर आई
बोहोत मन को समझा कर करी बेटी की बिदाई
चल पड़ी धोली की डोली,संग हैं नाथूराम
जपो मन दादी दादी नाम
भजो मन दादी दादी नाम
हुक्म ये राजा का है,ये डोली यहीं रुकेगी
रात महल में रहकर पालकी आगे बढ़ेगी
जो मेरी राहें रोकी,तो फिर संग्राम होगा
संभल जा अब भी राजा,बुरा अंजाम होगा
नाथूराम और मानसिंह में मचा महासंग्राम
जपो मन दादी दादी नाम
भजो मन दादी दादी नाम
रूप चंडी का धारा,मानसिंह को संहारा
सती के तेज़ से धरती,लाल हुआ अम्बर सारा
बैठ गयी अग्नि रथ पर,ज्योत से ज्योत मिलायी
गूँज उठा जयकारा,जय श्री धोली सती माई
सतवंती माँ धोली सती की सत की महिमा महान
जपो मन दादी दादी नाम
भजो मन दादी दादी नाम
धन्य है फतेहपुर नगरी,धन्य वो शेखावाटी
जहां कण-कण में बसी है मेरी धोली सती दादी
बिंदल कुलदेवी माँ की है महिमा बड़ी निराली
कृपा भगतों पर करती दादी फतेहपुर वाली
“सौरभ मधुकर” दादी के गुण गाये सुबहो शाम
जपो मन दादी दादी नाम
भजो मन दादी दादी नाम
जय जय जय धोली सती दादी
जय फतेहपुर धाम
जपो मन दादी दादी नाम
भजो मन दादी दादी नाम