
भोले जी मोहे ले चल अपने धाम शिव हिंदी भजन लिरिक्स
Download :MP3 | MP4 | M4R iPhone
Bhole Ji Mohe Le Chal Apne Dham Shiv Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download
भोले जी मोहे ले चल अपने धाम,
जहां बिराजे गोरा रानी और गजानंद सरकार,
भोले जी मोहे ले चल अपने धाम….
शिव भोले के जटा बिराजे,
उनकी जटा से बहती रहती निर्मल गंगा धार……
गले भोले के मुंडो की माला,
उनके गले में लिपटा रहता विषधर काला नाग…………
हाथ भोले के कमंडल सो है,
उनके हाथ में डमरू बजता नाच रहा संसार….
पाव भोले के खड़ाऊ बिराजे,
उनके पैरों में बजती रहती घुंघरू की झंकार….
संग भोले के नंदी सोहे,
बाएं अंग मैं गोरा सोहे,
उनकी गोदी में बैठे हैं गजानंद सरकार………
Bhole Ji Mohe Le Chal Apne Dham Shiv Hindi Bhajan Lyrics -HD Video