Chakra Sudarsan Leela Dhari Krishna Hindi Bhajan Lyrics
चक्र सुदर्शन लीला धारी कृष्णा हिंदी भजन लिरिक्स
Singer By: Rakesh Kala
Lyrics By : Sukhdev Nishad (Lucky Sukhdev)
Chakra Sudarsan Leela Dhari Krishna Hindi Bhajan Lyrics Sung By : Rakesh Kala This version of song is written by Sukhdev Nishad (Lucky Sukhdev) Chakra Sudarsan Leela Dhari Krishna Hindi Bhajan Lyrics Publisher : Saawariya It is written very beautifully, if you like this song, then share it with others, share it with your friends or Facebook or Whatsapp and give us support.
Chakra Sudarsan Leela Dhari Krishna Hindi Bhajan Lyrics -HD Video
Songs Info : बहुत ही सुन्दर गाना हैं Chakra Sudarsan Leela Dhari Krishna Hindi Bhajan Lyrics | चक्र सुदर्शन लीला धारी कृष्णा हिंदी भजन लिरिक्स जिसे लिखा हैं Sukhdev Nishad (Lucky Sukhdev) और गया हैं Rakesh Kala बहुत ही सुन्दर तरह से लिखा गया हैं अगर ये गाना आपको अच्छा लगा तो दुसरो के साथ भी शेयर करे अपने दोस्तों या Facebook या Whatsapp पर शेयर करे और हमें सहयोग प्रदान करे .
चक्र सुदर्शन लीला धारी,
सारा जगत है शरण तुम्हारी
श्याम श्री श्याम, श्री श्याम राधेश्याम,
अति मन भावन पावन नाम…..
जेल में जन्मे गोकुल आए,
माँ यशुमति के लाल कहाये,
श्याम श्री श्याम, श्री श्याम राधेश्याम,
अति मन भावन पावन नाम…….
धन्य हो गई गोकुल नगरी,
धन्य हुई हर माखन गगरी,
श्याम श्री श्याम, श्री श्याम राधेश्याम,
अति मन भावन पावन नाम……..
बाल समय की लीला न्यारी,
नटखट चंचल छवि तुम्हारी,
श्याम श्री श्याम, श्री श्याम राधेश्याम,
अति मन भावन पावन नाम……
वृन्दावन में धेनु चरैया,
छाछ पे नांचे ताता थैया,
श्याम श्री श्याम, श्री श्याम राधेश्याम,
अति मन भावन पावन नाम……..
उंगली पे गिरिराज उठाया,
इंद्रदेव का मान घटाया,
श्याम श्री श्याम, श्री श्याम राधेश्याम,
अति मन भावन पावन नाम……..
मथुरा जाए कंस को मारा,
कुब्जा नारी को तुमने तारा,
श्याम श्री श्याम, श्री श्याम राधेश्याम,
अति मन भावन पावन नाम…..
फिर मथुरा से जेल में आए,
माता पिता को मुक्त कराए,
श्याम श्री श्याम, श्री श्याम राधेश्याम,
अति मन भावन पावन नाम……..
फागण मास में रंग रंगीली,
राधा के संग होली खेली,
श्याम श्री श्याम, श्री श्याम राधेश्याम,
अति मन भावन पावन नाम…….
परम सखा अरु मित्र तुम्हारे,
नाम सुदामा जिन्ह तुम तारे,
श्याम श्री श्याम, श्री श्याम राधेश्याम,
अति मन भावन पावन नाम…………
छप्पन भोग को तुम ठुकरा के,
साग विदुर घर खाये जाके,
श्याम श्री श्याम, श्री श्याम राधेश्याम,
अति मन भावन पावन नाम…..
महाभारत के सेना नायक,
तुम अर्जुन के बने सहायक,
श्याम श्री श्याम, श्री श्याम राधेश्याम,
अति मन भावन पावन नाम…….
श्री विष्णु के तुम अवतारी,
मैं सुखदेव हूं शरण में तुम्हारी,
श्याम श्री श्याम, श्री श्याम राधेश्याम,
अति मन भावन पावन नाम…..
चक्र सुदर्शन लीला धारी,
सारा जगत है शरण तुम्हारी
श्याम श्री श्याम श्री श्याम राधेश्याम,
अति मन भावन पावन नाम…..
Chakra Sudarsan Leela Dhari Krishna Hindi Bhajan Lyrics -HD Video