गौरी लाल गणेश हिंदी भजन लिरिक्स – Hindi Bhajan Lyrics


गौरी लाल गणेश हिंदी भजन लिरिक्स

Gauri Laal Ganesh Hindi Bhajan Lyrics



Gauri Laal Ganesh Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download

Gauri Laal Ganesh Hindi Bhajan Lyrics




गौरी लाल गणेश, तेरा गुणगान करूँ ।
तुम हो प्रभु प्रथमेश तेरा गुणगान करूँ ।।

मूषक वाहन नाम गजानन |
सबसे पहले तेरा हो पूजन ।
मिट जाते सारे कलेश, तेरा गुणगान करूँ । गौरी लाल गणेश, तेरा गुणगान करूँ ।।

शीश मुकुट रत्नों से चमके ।
तन पर दिव्य पीताम्बरी दमके ।
देता सुख का संदेश, तेरा गुणगान करूँ ।
गौरी लाल गणेश, तेरा गुणगान करूँ ।।

ऋद्धि सिद्धि बुद्धि के दाता ।
दीन दुखी के भाग्यविधाता ।
शुभ मंगल सर्वेश, तेरा गुणगान करूँ ।
गौरी लाल गणेश, तेरा गुणगान करूँ ।।

नारद सारद शीश नवाते।
साँझ सवेरे महिमा गाते । ब्रह्मा विष्णु महेश, तेरा गुणगान करूँ ।
गौरी लाल गणेश, तेरा गुणगान करूँ ।।

सिद्धि विनायक गजमुख धारी।
तुम पर सारा जग बलिहारी ।
अद्भुत देव गणेश, तेरा गुणगान करूँ।
गौरी लाल गणेश, तेरा गुणगान करूँ ।।

Gauri Laal Ganesh Hindi Bhajan Lyrics -HD Video

For Free Download Click Here Gauri Laal Ganesh Hindi Bhajan Lyrics Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *