Hum Ho Gaye Bhav Se Paar Lekar Naam Tera Ram Hindi Bhajan Lyrics
हम हो गए भव से पार लेकर नाम तेरा राम हिंदी भजन लिरिक्स
Singer By: Amrita Upadhyay
Lyrics By : Traditional
Hum Ho Gaye Bhav Se Paar Lekar Naam Tera Ram Hindi Bhajan Lyrics Sung By : **** This version of song is written by Traditional Hum Ho Gaye Bhav Se Paar Lekar Naam Tera Ram Hindi Bhajan Lyrics Publisher : मधुर भजन बेला It is written very beautifully, if you like this song, then share it with others, share it with your friends or Facebook or Whatsapp and give us support.
Hum Ho Gaye Bhav Se Paar Lekar Naam Tera Ram Hindi Bhajan Lyrics -HD Video
Songs Info : बहुत ही सुन्दर गाना हैं Hum Ho Gaye Bhav Se Paar Lekar Naam Tera Ram Hindi Bhajan Lyrics | हम हो गए भव से पार लेकर नाम तेरा राम हिंदी भजन लिरिक्स जिसे लिखा हैं Traditional और गया हैं **** बहुत ही सुन्दर तरह से लिखा गया हैं अगर ये गाना आपको अच्छा लगा तो दुसरो के साथ भी शेयर करे अपने दोस्तों या Facebook या Whatsapp पर शेयर करे और हमें सहयोग प्रदान करे .
हम हो गए भव से पार लेकर नाम तेरा,
हम हो गए भव से पार लेकर नाम तेरा….
थे नल नील जाति के वानर,
राम नाम लिख दिए शिला पर,
हो गयी सेना पार लेकर नाम तेरा,
हम हो गए भव से पार लेकर नाम तेरा….
बाल्मीक अति दीन हीन थे,
बुरे कर्म में सदा लीं थे,
करी रामायण तैयार लेकर नाम तेरा,
हम हो गए भव से पार लेकर नाम तेरा….
भरी सभा में द्रुपद दुलारी,
कृषण द्वारिका नाथ पुकारी,
बढ़ गया चीर अपार लेकर नाम तेरा,
हम हो गए भव से पार लेकर नाम तेरा…..
गज ने आधा नाम पुकारा,
गरुड़ छोड़ कर उसे उबारा,
किया ग्राह संहार लेकर नाम तेरा,
हम हो गए भव से पार लेकर नाम तेरा…..
मीरा गिरधर नाम पुकारी,
विष अमृत कर दिए मुरारी,
खुल गए चारो द्वार लेकर नाम तेरा,
हम हो गए भव से पार लेकर नाम तेरा……
राम नाम को जो कोई गावे,
अपने तीनो लोक बनावे,
ये है जीवन का सार लेकर नाम तेरा,
हम हो गए भव से पार लेकर नाम तेरा…..
Hum Ho Gaye Bhav Se Paar Lekar Naam Tera Ram Hindi Bhajan Lyrics -HD Video