झूठी काया झूठी माया || Jhoothi Kaya Jhoothi Maya Very Beautiful Ram Bhajan Full Hindi Lyrics By Vivek Ranga

#BHAKTIGAANE #RamBhajan #LordRamBhajan
Lyrics Name:झूठी काया झूठी माया
Singer Name:Vivek Ranga
Album Name:Ram Bhajan
Published Year:2017
File Size:87MB
Time Duration :05:54:00
राम राम भज राम राम भज
राम राम भज राम राम भज||2||
झूठी काया झूठी माया
झूठा ये जग सारा है
राम भजन कर प्राणी
काहे फिरता मारा मारा है
राम राम भज राम राम भज
राम राम भज राम राम भज||2||
राम नाम ही संगी होगा
जब परलोक सिधारेगा
अंतिम सांस पे भी गर
बन्दे राम का नाम पुकारेगा
राम नाम से बढ़ कर जग में
दूजा कौन सहारा है||
राम राम भज राम राम भज
राम राम भज राम राम भज||2||
अपने भी ठुकरा देंगे
जब तू दुःख में घिर जायेगा||2||
कर्मो पर अपने तू बन्दे
फिर बैठा पछतायेगा||
जीवन रुपी सागर का
प्रभु राम ही एक किनारा है
राम राम भज राम राम भज
राम राम भज राम राम भज||2||
जीवन मृत्यु खेल है जग में
तू तो एक खिलौना है||2||
क्या खोया क्या पाया तूने
व्यर्थ ये रोना धोना है
मुक्ति पा ले बाह जा
बहती राम नाम की धारा है|
राम राम भज राम राम भज
राम राम भज राम राम भज||2||
झूठी काया झूठी माया
झूठा ये जग सारा है
राम भजन कर प्राणी
काहे फिरता मारा मारा है
राम राम भज राम राम भज
राम राम भज राम राम भज||4||