
कलयुग के कथा कीर्तन में राम हिंदी भजन लिरिक्स
Download :MP3 | MP4 | M4R iPhone
Kalyug Ke Katha Kirtn Mein Ram Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download
कलयुग के कथा कीर्तन में
कोई राम कहे कोई श्याम कहे………
कोई बात करे कोई भजन करे
कोई सोवे झपकी ले ले के
कलयुग के कथा कीर्तन में
कोई राम कहे कोई श्याम कहे………
कोई कहता है ये समय कटे
जल्दी से अब प्रशाद मिले
प्रशाद की कर बेईमानी
दोने ले जाते अनगिनते
कलयुग के कथा कीर्तन में
कोई राम कहे कोई श्याम कहे………
कोई देखे चप्पल नई नई
कोई जोड़ी लावे कई कई
चप्पल वाले चप्पल ढूंढे
और चोर हँसे दे दे ताली
कलयुग के कथा कीर्तन में
कोई राम कहे कोई श्याम कहे………
कोई दूर से पैसे फैकता है
कोई दूर से माथा टेकता है
देने की तो श्रध्दा है ही नही
भगवन से कहते दे दे हमे
कलयुग के कथा कीर्तन में
कोई राम कहे कोई श्याम कहे………
Kalyug Ke Katha Kirtn Mein Ram Hindi Bhajan Lyrics -HD Video