
मैं आरती तेरी गाऊं ओ केशव कुञ्ज बिहारी कृष्णा हिंदी भजन लिरिक्स
Download :MP3 | MP4 | M4R iPhone
Main Aarti Teri Gaun O Keshav Kunj Bihari Krishna Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download
मैं आरती तेरी गाऊ ओ केशव कुञ्ज बिहारी,
मैं नित नित शीश नवाऊ ओ मोहन कृष्ण मुरारी………
है तेरी छवि अनोखी ऐसी ना दूजी देखी,
तुझ सा ना सुन्दर कोई ओ मोर मुकुटधारी..
जो आए शरण तिहारी विपदा मिट जाए सारी,
हम सब पर कृपा रखना ,ओ जगत के पालनहारी……
राधा संग प्रीत लगायी, और प्रीत की रीत चलायी,
तुम राधा रानी के प्रेमी, जय राधे रास बिहारी……
माखन की मटकी फोड़ी, गोपिन संग अंखिया जोड़ी,
ओ नटखट रसिया तुझ पे जाऊं मैं तो बलिहारी…
जब जब तू बंसी बजाए, सब अपनी सुध खो जाए,
तू सब का सब तेरे प्रेमी, ओ कृष्णा प्रेम अवतारी……
Main Aarti Teri Gaun O Keshav Kunj Bihari Krishna Hindi Bhajan Lyrics -HD Video