नन्द द्वारे पधारे श्याम जी कृष्णा हिंदी भजन लिरिक्स
Nand Dware Padhare Shyam Ji Krishna Hindi Bhajan Lyrics
Download Nand Dware Padhare Shyam Ji Krishna Hindi Bhajan Lyrics :MP3 | MP4 | M4R iPhone | Download For Android Phone | Download For Apple Phone | Download For Audio File | Download For Video File
Nand Dware Padhare Shyam Ji Krishna Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download
Nand Dware Padhare Shyam Ji Krishna Hindi Bhajan Lyrics
हे मनमोहन ,देवकीनन्दन
तुमको करूँ प्रणाम जी,
धरती पर अवतार लिया है,
करने को कल्याण जी…….
नन्दद्वारे पधारे श्याम जी,
शुभ बेला है गोकुल धाम की……
धूम गोकुल की गलियों में मचने लगी,
गोद मैया की किलकारी भरने लगी,
घर अंगना बधाईयाँ बजने लगी,
जन्म उत्सव मनाओ छोड़ो काम जी,
शुभ बेला है गोकुल धाम की…..
अपने कान्हॉ का श्रृंगार जी भर करूँ,
मोरपंखों का माथे मुकुट मैं धरूँ,
पालने में लिटाकर के पंखा करूँ ,
नित अर्चन करूँ सुबह-शाम जी,
शुभ बेला है गोकुल धाम जी……
माखन,मिश्री,दही रोज तुझको खिलाऊँ,
खीर,मेवे,लड्डुओं का भोग लगाऊँ,
भोग छप्पन पसंद के नित मैं बनाऊँ,
महिमा बड़ी है प्रभु नाम की,
शुभ बेला है गोकुल धाम की…
फूल श्रद्धा के हर दिन चढ़ाऊँ प्रभो,
झोली भरभर के आशीष पाऊँ प्रभो,
तेरी सूरत पै बलिहार जाऊँ प्रभो,
तेरे दर सेवा हो आठोंयाम की,
शुभ बेला है गोकुल धाम की………