ॐ जय लक्ष्मी माता दुर्गा हिंदी भजन लिरिक्स – Hindi Bhajan Lyrics


ॐ जय लक्ष्मी माता दुर्गा हिंदी भजन लिरिक्स

Om Jai Lakshmi Mata Durga Hindi Bhajan Lyrics




Download Om Jai Lakshmi Mata Durga Hindi Bhajan Lyrics :MP3 | MP4 | M4R iPhone | Download For Android Phone | Download For Apple Phone | Download For Audio File | Download For Video File

Om Jai Lakshmi Mata Durga Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download

Om Jai Lakshmi Mata Durga Hindi Bhajan Lyrics



ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता…….

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग माता, मैया तुम ही जग माता
सूर्य चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता -2,,,,

दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता, मैया सुख सम्पत्ति दाता,
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि पाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता -2…..

तुम पाताल निवासिनि, तुम ही शुभ दाता, मैया तुम ही शुभ दाता,
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता,
ॐ जय लक्ष्मी माता -2.,,,,,,,

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता, मैया सब सद्गुण आता ,
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता ,
ॐ जय लक्ष्मी माता -2……

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता, मैया वस्त्र न कोई पाता,
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता,
ॐ जय लक्ष्मी माता -2.

शुभ गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि जाता, मैया क्षीरोदधि जाता,
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता -2….

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता, मैया जो कोई नर गाता ,
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता -2…

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता……..

Om Jai Lakshmi Mata Durga Hindi Bhajan Lyrics -HD Video

For Free Download Click Here Om Jai Lakshmi Mata Durga Hindi Bhajan Lyrics Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *