
राधे राधे की जपले तू माला राधा कृष्णा हिंदी भजन लिरिक्स
Download :MP3 | MP4 | M4R iPhone
Radhe Radhe Ki Japle Tu Maala Radha Krishna Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download
राधे राधे की जपले तू माला, मिलेंगे तोहे गोपाला……..
राधा जी गोरस तो, माखन कन्हाई,
कान्हा है मिश्री तो, राधा मलाई,
कान्हा है अमृत तो, राधा जी प्याला…..
राधा जी गंगा तो, धारा साँवरिया,
कान्हा है रिमझिम तो, राधा बदरिया,
कान्हा और राधा का, नाता निराला……
राधा जी धागा तो, कान्हा है मोती,
कान्हा वहाँ है, जहाँ राधा होती,
राधा है ज्योति तो, कान्हा उजाला…….
राधे राधे की जपलें तू माला, मिलेंगे तोहे गोपाला…….
Radhe Radhe Ki Japle Tu Maala Radha Krishna Hindi Bhajan Lyrics -HD Video