
राधिका गोरी से राधा कृष्णा हिंदी भजन लिरिक्स
Download :MP3 | MP4 | M4R iPhone
Radhika Gori Se Radha Krishna Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download
राधिका गोरी से बिरज की छोरी से,
मैया करा दे मेरो ब्याह,
उमर तेरी छोटी है,
नज़र तेरी खोटी है,
कैसे करा दूँ तेरो ब्याह………..
जो ना ब्याह कराये,
तेरी गैया नाही चराऊँ,
आज के बाद ओ मैया,
तेरी देहली पर ना आऊँ,
आएगा रे मजा, रे मजा,
अब जीत हार का,
राधिका गोरी से बिरज की छोरी से,
मैया करा दे मेरो ब्याह….
चंदन की चौकी पे,
मैया तुझको बैठाऊँ,
अपनी राधा से मैं,
माँ चरण तेरे दबवाऊँ,
भोजन मैं बनवाऊंगो, बनवाऊंगो,
छप्पन प्रकार के,
राधिका गोरी से बिरज की छोरी से,
मैया करा दे मेरो ब्याह………
सुन बातें कान्हा की
मैया बैठी मुस्काये,
लेके बलाइया मैया,
हिवडे से अपने लगाये,
नजर कही लग जाए ना, लग जाए ना,
मेरे लाल को,
राधिका गोरी से बिरज की छोरी से,
मैया करा दे मेरो ब्याह…..
Radhika Gori Se Radha Krishna Hindi Bhajan Lyrics -HD Video