सलोने सांवरे तुमको मेरा मन याद करता है कृष्णा हिंदी भजन लिरिक्स – Hindi Bhajan Lyrics


सलोने सांवरे तुमको मेरा मन याद करता है कृष्णा हिंदी भजन लिरिक्स

Salone Sanvare Tumko Mera Man Yaad Karta Hai Krishna Hindi Bhajan Lyrics




Download Salone Sanvare Tumko Mera Man Yaad Karta Hai Krishna Hindi Bhajan Lyrics :MP3 | MP4 | M4R iPhone | Download For Android Phone | Download For Apple Phone | Download For Audio File | Download For Video File

Salone Sanvare Tumko Mera Man Yaad Karta Hai Krishna Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download

Salone Sanvare Tumko Mera Man Yaad Karta Hai Krishna Hindi Bhajan Lyrics



सलोने सांवरे तुमको,
मेरा मन याद करता है,
चले आओ जहां हो तुम,
मिलन को दिल तरसता है,
सलोने सांवरे तुमको,
मेरा मन याद करता है,
चले आओ जहां हो तुम,
मिलन को दिल तरसता है…….

कभी हम साथ खेले थे,
यही यमुना किनारों में,
कभी झूले थे संग तेरे,
वो सावन की फुहारों में,
वही सावन वही झूले,
ये मधुबन याद करता है,
सलोने सांवरे तुमको,
मेरा मन याद करता है……..

मेरा मन चैन छीना है,
तेरी मुरली की तानों ने,
बहुत ढूंढा मिले ना तुम,
मिलन के हर ठिकानों में,
वही पनघट वही राहें,
कदम ये याद करता है,
सलोने सांवरे तुमको,
मेरा मन याद करता है…….

इंद्र बरसा था बन बादल,
बचाया सब को था तुम ने,
मेरे बरसे ये नैना,
तरस ना खाया क्यों तुम ने,
मेरी आंसू मेरी धड़कन,
ये दिल फरियाद करता है,
सलोने सांवरे तुमको,
मेरा मन याद करता है…..

सुनके विनती ये भक्तों की,
ये रोशन चांद सितारे हैं,
तेरे बिन श्याम मधुबन के,
फीके ये नजारे हैं,
सूना है मन का आंगन भी,
निरंजन याद करता है,
सलोने सांवरे तुमको,
मेरा मन याद करता है..

सलोने सांवरे तुमको,
मेरा मन याद करता है,
चले आओ जहां हो तुम,
मिलन को दिल तरसता है,
सलोने सांवरे तुमको,
मेरा मन याद करता है,
चले आओ जहां हो तुम,
मिलन को दिल तरसता है…..

Salone Sanvare Tumko Mera Man Yaad Karta Hai Krishna Hindi Bhajan Lyrics -HD Video

For Free Download Click Here Salone Sanvare Tumko Mera Man Yaad Karta Hai Krishna Hindi Bhajan Lyrics Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *