सोने वाले जाग जा राम हिंदी भजन लिरिक्स – Hindi Bhajan Lyrics


सोने वाले जाग जा राम हिंदी भजन लिरिक्स

Sone Wale Jag Ja Ram Hindi Bhajan Lyrics



Sone Wale Jag Ja Ram Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download

Sone Wale Jag Ja Ram Hindi Bhajan Lyrics



किस धुन में बैठा बावरे,
तू किस मद में मस्ताना है,
सोने वाले जाग जा
संसार मुसाफिर खाना है….

क्या लेकर के आया था जग में
फिर क्या लेकर जाएगा,
मुट्ठी बांधे आया जग में
हाथ पसारे जाना है,
सोने वाले जाग जा
संसार मुसाफिर खाना है….

कोई आज गया कोई कल गया
कोई चंद रोज में जायेगा
जिस घर से निकल गया पंछी,
उस घर में फिर नही आना है,
सोने वाले जाग जा
संसार मुसाफिर खाना है….

सूत मात पिता बांधव नारी
धन धान यही रह जाएगा,
यह चंद रोज की यारी है फिर
अपना कौन बेगाना है,
सोने वाले जाग जा
संसार मुसाफिर खाना है….

Sone Wale Jag Ja Ram Hindi Bhajan Lyrics -HD Video

For Free Download Click Here Sone Wale Jag Ja Ram Hindi Bhajan Lyrics Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *