तुम हमारे बनो ना बनो खाटू श्याम हिंदी भजन लिरिक्स – Hindi Bhajan Lyrics


तुम हमारे बनो ना बनो खाटू श्याम हिंदी भजन लिरिक्स

Tum Hamare Bano Na Bano Khatu Shyam Hindi Bhajan Lyrics




Download Tum Hamare Bano Na Bano Khatu Shyam Hindi Bhajan Lyrics :MP3 | MP4 | M4R iPhone | Download For Android Phone | Download For Apple Phone | Download For Audio File | Download For Video File

Tum Hamare Bano Na Bano Khatu Shyam Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download

Tum Hamare Bano Na Bano Khatu Shyam Hindi Bhajan Lyrics



तुम हमारे बनो ना बनो,
तुम हमारे बनो ना बनो,
हम तुम्हारे रहेंगे सदा,
तुम हमारी सुनो ना सुनो,
हम तो दिल की कहेंगे सदा,
मुझको विश्वास है सांवरे,
एक ना एक दिन हमारे बनोगे,
सर झुका जो रहेगा मेरा,
एक ना एक दिन तो हाथ धरोगे,
मुझको विश्वास है सांवरे,
एक ना एक दिन हमारे बनोगे……..

माना हम है नालायक बड़े,
हमको लायक बना लीजिये,
आप से बस यही प्रार्थना,
अपना सेवक बना लीजिये,
छीन करके मेरे अवगुणों को,
सद्गुणों से ये झोली भरोगे,
सर झुका जो रहेगा मेरा,
एक ना एक दिन तो हाथ धरोगे,
मुझको विश्वास है सांवरे,
एक ना एक दिन हमारे बनोगे……..

हमको मंजिल की परवाह नहीं,
तेरी राहों पे हम चल पड़े,
हमको दुनिया से क्या वास्ता,
हम तो तेरी शरण में पड़े,
मुझको विश्वास है सांवरे,
एक ना एक दिन तो संग चलोगे,
सर झुका जो रहेगा मेरा,
एक ना एक दिन तो हाथ धरोगे……..

मेरी आँखों में सूरत तेरी,
नाम होंठों पे बस आपका,
‘रोमी’ बातें करे आपकी,
दिल पे अधिकार है आपका,
मुझको विश्वास है सांवरे,
एक ना एक दिन तो दिलबर बनोगे,
सर झुका जो रहेगा मेरा,
एक ना एक दिन तो हाथ धरोगे……..

मुझको विश्वास है सांवरे,
एक ना एक दिन हमारे बनोगे,
सर झुका जो रहेगा मेरा,
एक ना एक दिन तो हाथ धरोगे,
मुझको विश्वास है सांवरे,
एक ना एक दिन हमारे बनोगे……..

Tum Hamare Bano Na Bano Khatu Shyam Hindi Bhajan Lyrics -HD Video

For Free Download Click Here Tum Hamare Bano Na Bano Khatu Shyam Hindi Bhajan Lyrics Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *