जय अम्बे गौरी दुर्गा हिंदी भजन लिरिक्स – Hindi Bhajan Lyrics


जय अम्बे गौरी दुर्गा हिंदी भजन लिरिक्स

Jai Ambe Gauri Durga Hindi Bhajan Lyrics



Jai Ambe Gauri Durga Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download

Jai Ambe Gauri Durga Hindi Bhajan Lyrics



जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत मैया जी को निशदिन ध्यावत
हरि ब्रह्मा शिवरी
ॐ जय अम्बे गौरी

मांग सिंदूर विराजत टीको मृगमद को
मैया टीको मृगमद को
उज्ज्वल से दोउ नैना उज्ज्वल से दोउ नैना
चंद्रवदन नीको
ॐ जय अम्बे गौरी

कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै
मैया रक्ताम्बर राजै
रक्तपुष्प गल माला रक्तपुष्प गल माला
कंठन पर साजै
ॐ जय अम्बे गौरी

केहरि वाहन राजत
खड्ग खप्पर धारी मैया खड्ग खप्पर धारी
सुर नर मुनिजन सेवत सुर नर मुनिजन सेवत
तिनके दुखहारी
ॐ जय अम्बे गौरी

कानन कुण्डल शोभित
नासाग्रे मोती मैया नासाग्रे मोती

कोटिक चंद्र दिवाकर कोटिक चंद्र दिवाकर
राजत सम ज्योती
ॐ जय अम्बे गौरी

शुंभ-निशुंभ बिदारे
महिषासुर घाती मैया महिषासुर घाती
धूम्र विलोचन नैना धूम्र विलोचन नैना
निशदिन मदमाती
ॐ जय अम्बे गौरी

चण्ड-मुण्ड संहारे
शोणित बीज हरे मैया शोणित बीज हरे
मधु-कैटभ दोउ मारे मधु-कैटभ दोउ मारे

सुर भयहीन करे
ॐ जय अम्बे गौरी

ब्रह्माणी रूद्राणी
तुम कमला रानी मैया तुम कमला रानी
आगम निगम बखानी आगम निगम बखानी
तुम शिव पटरानी
ॐ जय अम्बे गौरी

चौंसठ योगिनी मंगल गावत
नृत्य करत भैरों मैया नृत्य करत भैरों
बाजत ताल मृदंगा बाजत ताल मृदंगा
अरू बाजत डमरू
ॐ जय अम्बे गौरी

तुम ही जग की माता
तुम ही हो भरता मैया तुम ही हो भरता
भक्तन की दुख हरता भक्तन की दुख हरता
सुख संपति करता
ॐ जय अम्बे गौरी

भुजा चार अति शोभित
वर मुद्रा धारी मैया वर मुद्रा धारी
मनवांछित फल पावत मनवांछित फल पावत
सेवत नर नारी
ॐ जय अम्बे गौरी

कंचन थाल विराजत
अगर कपूर बाती मैया अगर कपूर बाती
श्रीमालकेतु में राजत श्रीमालकेतु में राजत
कोटि रतन ज्योती
ॐ जय अम्बे गौरी

श्री अंबेजी की आरती
जो कोइ नर गावे मैया जो कोइ नर गावे
कहत श्रद्धानन्द स्वामी कहत श्रद्धानन्द स्वामी
सुख-संपति पावे
ॐ जय अम्बे गौरी

Jai Ambe Gauri Durga Hindi Bhajan Lyrics -HD Video

For Free Download Click Here Jai Ambe Gauri Durga Hindi Bhajan Lyrics Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *