जय अम्बे गौरी दुर्गा हिंदी भजन लिरिक्स – Hindi Bhajan Lyrics


जय अम्बे गौरी दुर्गा हिंदी भजन लिरिक्स

Jai Ambey Gauri Durga Hindi Bhajan Lyrics



Jai Ambey Gauri Durga Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download

Jai Ambey Gauri Durga Hindi Bhajan Lyrics



जय अम्बे गौरी,
मैया जय श्यामा गौरी,
तुमको निशदिन ध्यावत,
हरि ब्रह्मा शिवरी,
ॐ जय अम्बे गौरी……..
मांग सिंदूर विराजत,
टीको मृगमद को,
उज्ज्वल से दोउ नैना,
चंद्रवदन नीको ॥
ॐ जय अम्बे गौरी……..
कनक समान कलेवर,
रक्ताम्बर राजै,
रक्तपुष्प गल माला,
कंठन पर साजै,
ॐ जय अम्बे गौरी……..
केहरि वाहन राजत,
खड्ग खप्पर धारी,
सुर-नर-मुनिजन सेवत,
तिनके दुखहारी,
ॐ जय अम्बे गौरी……..
कानन कुण्डल शोभित,
नासाग्रे मोती,
कोटिक चंद्र दिवाकर,
सम राजत ज्योती,
ॐ जय अम्बे गौरी……..
शुंभ-निशुंभ बिदारे,
महिषासुर घाती,
धूम्र विलोचन नैना,
निशदिन मदमाती,
ॐ जय अम्बे गौरी……..
चण्ड-मुण्ड संहारे,
शोणित बीज हरे,
मधु-कैटभ दोउ मारे,
सुर भयहीन करे,
ॐ जय अम्बे गौरी……..
ब्रह्माणी, रूद्राणी,
तुम कमला रानी,
आगम निगम बखानी,
तुम शिव पटरानी,
ॐ जय अम्बे गौरी……..
चौंसठ योगिनी मंगल गावत,
नृत्य करत भैरों,
बाजत ताल मृदंगा,
अरू बाजत डमरू,
ॐ जय अम्बे गौरी……..
तुम ही जग की माता,
तुम ही हो भरता,
भक्तन की दुख हरता,
सुख संपति करता,
ॐ जय अम्बे गौरी……..
भुजा चार अति शोभित,
खडग खप्पर धारी,
मनवांछित फल पावत,
सेवत नर नारी,
ॐ जय अम्बे गौरी……..
कंचन थाल विराजत,
अगर कपूर बाती,
श्रीमालकेतु में राजत,
कोटि रतन ज्योती,
ॐ जय अम्बे गौरी……..
श्री अंबेजी की आरति,
जो कोइ नर गावे,
कहत शिवानंद स्वामी,
सुख-संपति पावे,
ॐ जय अम्बे गौरी……..
जय अम्बे गौरी,
मैया जय श्यामा गौरी,

Jai Ambey Gauri Durga Hindi Bhajan Lyrics -HD Video

For Free Download Click Here Jai Ambey Gauri Durga Hindi Bhajan Lyrics Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *