जपले बांके बिहारी नाम कृष्णा भजन Japle Baanke Bihari Naam Krishna Hindi Bhajan Lyrics

जपले बांके बिहारी नाम कृष्णा हिंदी भजन लिरिक्स

Japle Baanke Bihari Naam Krishna Hindi Bhajan Lyrics


Download Japle Baanke Bihari Naam Krishna Hindi Bhajan Lyrics :MP3 | MP4 | M4R iPhone

Japle Baanke Bihari Naam Krishna Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download


जपले बांके बिहारी नाम आएगी राधा प्यारी,
आएगी राधा प्यारी आएगी श्याम प्यारी,
तेरे बन जायेंगे काम आएगी राधा प्यारी,
जपले बांके बिहारी नाम आएगी राधा प्यारी……….

बांके बिहारी बिन अधूरी है राधे,
राधा के बिन श्याम हैं आधे,
चाहे राधा कहो या श्याम आएगी राधा प्यारी,
जपले बांके बिहारी नाम आएगी राधा प्यारी…

श्याम को मनाओगे तो राधा मान जाएगी,
राधा मान जाएगी तो श्याम को ले आएगी,
रटते रहो सुबह और शाम आएगी राधा प्यारी,
जपले बांके बिहारी नाम आएगी राधा प्यारी…………

राधा और श्याम का प्रेम का नाता,
दोनों चले आते जो भी एक को बुलाता,
कुमार संजीव करे गुणगान आएगी राधा प्यारी,
जपले बांके बिहारी नाम आएगी राधा प्यारी…

Japle Baanke Bihari Naam Krishna Hindi Bhajan Lyrics -HD Video

For Free Download Click Here Japle Baanke Bihari Naam Krishna Hindi Bhajan Lyrics Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *