जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी

जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी

Jay Ambey Gauri



Download Jay Ambey Gauri :MP3 | MP4 | M4R iPhone

Jay Ambey Gauri -HD Video Download

जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशिदिन ध्यावत तुमको निशिदिन ध्यावत
हरि ब्रह्मा शिवजी ॐ जय अम्बे गौरी
जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशिदिन ध्यावत तुमको निशिदिन ध्यावत
हरि ब्रह्मा शिवजी ॐ जय अम्बे गौरी

मांग सिंदूर विराजित टीको मृगमद को
मैया टीको मृगमद को
उज्ज्वल से दोउ नैना उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रवदन नीको
ॐ जय अम्बे गौरी
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै
मैया रक्ताम्बर राजै
रक्तपुष्प गल माला रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै
ॐ जय अम्बे गौरी
केहरि वाहन राजत खड्ग खप्पर धारी
मैया खड्ग खप्पर धारी
सुर नर मुनिजन सेवत सुर नर मुनिजन सेवत तिनके दुखहारी
ॐ जय अम्बे गौरी
कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती
मैया नासाग्रे मोती
कोटिक चंद्र दिवाकर कोटिक चंद्र दिवाकर राजत सम ज्योती
ॐ जय अम्बे गौरी
शुंभ निशुंभ बिदारे महिषासुर घाती
मैया महिषासुर घाती
धूम्र विलोचन नैना धूम्र विलोचन नैना निशदिन मदमाती
ॐ जय अम्बे गौरी

चण्ड-मुण्ड संहारे शोणित बीज हरे
मैया शोणित बीज हरे
मधु कैटभ दोउ मारे मधु कैटभ दोउ मारे सुर भयहिन करे
ॐ जय अम्बे गौरी

ब्रहमाणी रुद्राणी तुम कमला रानी
मैया तुम कमला रानी
अगम निगम बखानी अगम निगम बखानी तुम शिव पटरानी
ॐ जय अम्बे गौरी

चौंसठ योगिनी मंगल गावत नृत्य करत भैरों
मैया नृत्य करत भैरों
बाजत ताल मृदंगा बाजत ताल मृदंगा ओर बाजत डमरू
ॐ जय अम्बे गौरी
तुम ही जग की माता तुम ही हो भरता
मैया तुम ही हो भरता
भक्तन की दुख हरता भक्तन की दुख हरता सुख संपति करता
ॐ जय अम्बे गौरी

भुजा चार अति शोभित वर-मुद्रा धारी
मैया वर मुद्रा धारी
मनवांछित फल पावत मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी
ॐ जय अम्बे गौरी

कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती
मैया अगर कपूर बाती
श्रीमालकेतु में राजत श्रीमालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योती
ॐ जय अम्बे गौरी

अम्बे जी की आरती जो कोई नर गावे
मैया प्रेम सहित गावे
कहत शिवानंद स्वामी कहत शिवानंद स्वामी सुख सम्पति पावे
ॐ जय अम्बे गौरी

जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशिदिन ध्यावत तुमको निशिदिन ध्यावत
हरि ब्रह्मा शिवजी ॐ जय अम्बे गौरी
जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशिदिन ध्यावत तुमको निशिदिन ध्यावत
हरि ब्रह्मा शिवजी ॐ जय अम्बे गौरी ॐ जय अम्बे गौरी

Jay Ambey Gauri -HD Video

For Free Download Click Here Jay Ambey Gauri Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *