मोहन हमारे मधुबन कृष्णा भजन Mohan Humare Madhuban Krishna Hindi Bhajan Lyrics
मोहन हमारे मधुबन कृष्णा हिंदी भजन लिरिक्स
Download :MP3 | MP4 | M4R iPhone
Mohan Humare Madhuban Krishna Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download
मोहन हमारे मधुबन में तुम आया न करो,
जादूभरी बांसुरी बजाया ना करो….
सूरत तुम्हारी देखकर सलोनी सांवरी,
सुन बांसुरी के राग हो गयी बांवली,
माखन चुराने वाले दिल चुराया ना करो,
जादूभरी बांसुरी बजाया ना करो……
माथे मुकुट गल माल कटी में काछनी सोहे,
कानो में कुण्डल झूम के मन मेरे को मोहे,
इस चन्द्रमा के रूप से लुभाया न करो,
जादूभरी बांसुरी बजाया ना करो..
अपनी यशोदा मात की सौगंध है तुमको,
यमुना नदी की तीर पर तुम न मिलो हमको,
इस बांसुरी की तान पे बिलखाया ना करो,
जादूभरी बांसुरी बजाया ना करो…..