राम राम तुम रटा करो राम हिंदी भजन लिरिक्स – Hindi Bhajan Lyrics


राम राम तुम रटा करो राम हिंदी भजन लिरिक्स

Ram Ram Rata Karo Ram Hindi Bhajan Lyrics



Ram Ram Rata Karo Ram Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download

Ram Ram Rata Karo Ram Hindi Bhajan Lyrics



राम राम तुम रटा करो,
संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा,
राम राम तुम रटा करो,
संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा………..

मन रम जायेगा,
सुमिरन कर लो,
वो सबके स्वामी,
जीवन के कांटे फूल बनेंगे,
बंधन मुक्त हो जायेगा,
राम राम तुम रखा करो,
संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा………..

दो अक्षर का नाम प्रभु का,
कितना है प्यारा,
जप जो लेता इसको दिल से,
मिटता दुख सारा,
भवसागर पार कराने वाले,
आस है बस तेरी,
बिन तेरे एक कदम ना चलती,
है नैया मेरी,
सिया राम भज लेना तुम,
दुख ना कभी आयेगा,
जीवन का हर संकट तेरा,
सुख में बदल जायेगा,
राम राम तुम जपा करो,
संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा………..

हृदय बसे मेरे राम प्रभु जी,
दरस की लालसा है,
राम लखन संग सीता माता से,
मिलने की आशा है,
तीनों लोक संवर जायेगा,
तुम भी भज लेना,
सोते जागते राम नाम का,
जप तू कर लेना,
ध्यान लगाना उनका हरदम,
कृपा उनकी पायेगा,
जीवन का हर संकट तेरा,
सुख में बदल जायेगा,
राम नाम तुम रटा करो,
हर संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा………..

राहों में तेरे कांटे ना आये,
राम नाम रस पीले,
राम सिया का ध्यान लगाकर,
तू खुश होकर जी ले,
बंदी बंधन से मुक्त हो,
जाता है सब प्राणी,
प्रभु कृपा जब बरसती है,
अज्ञानी होते ज्ञानी,
राम प्रभु के आशीष से,
तेरा जीवन तर जायेगा,
जीवन का हर संकट तेरा,
सुख में बदल जायेगा,
राम राम तुम रटा करो,
संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा………..

राम राम तुम रटा करो,
संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा,
राम राम तुम रटा करो,
संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा………..

मन रम जायेगा,
सुमिरन कर लो,
वो सबके स्वामी,
जीवन के कांटे फूल बनेंगे,
बंधन मुक्त हो जायेगा,
राम राम तुम रखा करो,
संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा………..

Ram Ram Rata Karo Ram Hindi Bhajan Lyrics -HD Video

For Free Download Click Here Ram Ram Rata Karo Ram Hindi Bhajan Lyrics Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *