शिवशक्ति महामर्त्युन्जय मंत्र | Shiv Shakti TV Show MAHAMRITYUNJAY MANTRA FULL

शिवशक्ति महामर्त्युन्जय मंत्र | Shiv Shakti TV Show MAHAMRITYUNJAY MANTRA FULL

Shiv Shakti TV Show MAHAMRITYUNJAY MANTRA FULL SONG



Download Shiv Shakti TV Show MAHAMRITYUNJAY MANTRA FULL SONG :MP3 | MP4 | M4R iPhone

Shiv Shakti TV Show MAHAMRITYUNJAY MANTRA FULL SONG -HD Video Download

हर हर शम्भू

ॐ भोम जू सह
ॐ भू भुवह स्वः

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिपुष्टिवर्धनम् ।

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

अर्थ:
हम भगवान शिव की पूजा करते हैं, जिनके तीन नेत्र हैं, जो हर श्वास में जीवन शक्ति का संचार करते हैं और पूरे जगत का पालन-पोषण करते हैं।

महामृत्युञ्जय मन्त्र या महामृत्युंजय मन्त्र ("मृत्यु को जीतने वाला महान मंत्र") जिसे त्रयम्बकम मन्त्र भी कहा जाता है, यजुर्वेद के रूद्र अध्याय में, भगवान शिव की स्तुति हेतु की गयी एक वन्दना है। इस मन्त्र में शिव को 'मृत्यु को जीतने वाला' बताया गया है। यह गायत्री मन्त्र के समकक्ष सनातन धर्म का सबसे व्यापक रूप से जाना जाने वाला मन्त्र है।

इस मन्त्र के कई नाम और रूप हैं। इसे शिव के उग्र पहलू की ओर संकेत करते हुए रुद्र मन्त्र कहा जाता है; शिव के तीन आँखों की ओर इशारा करते हुए त्रयंबकम मन्त्र और इसे कभी कभी मृत-संजीवनी मन्त्र के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह कठोर तपस्या पूरी करने के बाद पुरातन ऋषि शुक्र को प्रदान की गई "जीवन बहाल" करने वाली विद्या का एक घटक है।

ऋषि-मुनियों ने महा मृत्युंजय मन्त्र को वेद का ह्रदय कहा है। चिन्तन और ध्यान के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अनेक मन्त्रों में गायत्री मन्त्र के साथ इस मन्त्र का सर्वोच्च स्थान है|

महा मृत्युंजय मन्त्र का अक्षरशः अर्थ

त्र्यंबकम् = त्रि-नेत्रों वाला (कर्मकारक), तीनों कालों में हमारी रक्षा करने वाले भगवान को अथवा अम्बकक़् शब्द का अर्थ पिता भी होता है। तिनो लोक के पिता के अर्थमें भी ईश्वर के लिए त्र्यम्बकम् शब्द का प्रयोग हो सकता है।
यजामहे = हम पूजते हैं, सम्मान करते हैं, हमारे श्रद्देय
सुगंधिम = मीठी महक वाला, सुगन्धित (कर्मकारक)
पुष्टिः = एक सुपोषित स्थिति, फलने-फूलने वाली, समृद्ध जीवन की परिपूर्* पुष्टिः = एक सुपोषित स्थिति, फलने-फूलने वाली, समृद्ध जीवन की परिपूर्णता
वर्धनम् = वह जो पोषण करता है, शक्ति देता है, (स्वास्थ्य, धन, सुख में) वृद्धिकारक; जो हर्षित करता है, आनन्दित करता है और स्वास्थ्य प्रदान करता है, एक अच्छा माली
उर्वारुकम् = ककड़ी (कर्मका* उर्वारुकम् = ककड़ी (कर्मकारक)
इव = जैसे, इस तरह
बन्धनात् = तना (लौकी का); ("तने से" पंचम विभक्ति – वास्तव में समाप्ति -द से अधिक लंबी है जो सन्धि के माध्यम से न/अनुस्वार में परिवर्तित होती है)
मृत्योः = * मृत्योः = मृत्यु से
मुक्षीय = हमें स्वतन्त्र करें, मुक्ति दें
मा = नहीं वंचित होएँ
अमृतात् = अमरता, मोक्ष के आनन्द से

Shiv Shakti TV Show MAHAMRITYUNJAY MANTRA FULL SONG -HD Video

For Free Download Click Here Shiv Shakti TV Show MAHAMRITYUNJAY MANTRA FULL SONG Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *