जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी दुर्गा भजन Jai Ambe Gauri Maiya Jai Shyama Gauri Durga Hindi Bhajan Lyrics

जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी दुर्गा हिंदी भजन लिरिक्स



Download :MP3 | MP4 | M4R iPhone

Jai Ambe Gauri Maiya Jai Shyama Gauri Durga Hindi Bhajan Lyrics -HD Video Download



जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत
हरि ब्रह्मा शिवरी
ॐ जय अम्बे गौरी

मांग सिंदूर विराजत टीको मृगमद को
मैया टीको मृगमद को
उज्ज्वल से दो नैना उज्ज्वल से दो नैना
चंद्रवदन नीको
ॐ जय अम्बे गौरी

कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै
मैया रक्ताम्बर राजै
रक्तपुष्प गल माला रक्तपुष्प गल माला
कण्ठन पर साजै
ॐ जय अम्बे गौरी

केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी
मैया खड्ग खप्परधारी
सुर नर मुनि जन सेवत सुर नर मुनि जन सेवत
तिनके दुखहारी
ॐ जय अम्बे गौरी

कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती
मैया नासाग्रे मोती
कोटिक चन्द्र दिवाकर कोटिक चन्द्र दिवाकर
राजत सम ज्योति
ॐ जय अम्बे गौरी

शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती
मैया महिषासुर घाती
धूम्र विलोचन नैना धूम्र विलोचन नैना
निशिदिन मदमाती
ॐ जय अम्बे गौरी

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे
मैया शोणित बीज हरे
मधु-कैटभ दो‌उ मारे मधु-कैटभ दो‌उ मारे
सुर भयहीन करे
ॐ जय अम्बे गौरी

ब्रहमाणी रुद्राणी तुम कमला रानी,
मैया तुम कमला रानी
आगम-निगम बखानी आगम-निगम बखानी
तुम शिव पटरानी
ॐ जय अम्बे गौरी

चौंसठ योगिनी गावत, नृत्य करत भैरव
नृत्य करत भैरव
बाजत ताल मृदंगा, बाजत ताल मृदंगा
और बाजत डमरु
ॐ जय अम्बे गौरी

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता
मैया तुम ही हो भरता
भक्‍तन की दु:ख हरता भक्‍तन की दु:ख हरता
सुख सम्पत्ति करता
ॐ जय अम्बे गौरी

भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी
मैया वर-मुद्रा धारी
मनवान्छित फल पावत मनवान्छित फल पावत
सेवत नर-नारी
ॐ जय अम्बे गौरी

कन्चन थाल विराजत, अगर कपूर बाती
मैया अगर कपूर बाती
श्रीमालकेतु में राजत, श्रीमालकेतु में राजत
कोटि रतन ज्योति
ॐ जय अम्बे गौरी

श्री अम्बेजी की आरती, जो को‌ई नर गावै
कहत शिवानन्द स्वामी कहत शिवानन्द स्वामी
सुख सम्पत्ति पावै
ॐ जय अम्बे गौरी

जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत
हरि ब्रह्मा शिवरी
ॐ जय अम्बे गौरी

Jai Ambe Gauri Maiya Jai Shyama Gauri Durga Hindi Bhajan Lyrics -HD Video

For Free Download Click Here Jai Ambe Gauri Maiya Jai Shyama Gauri Durga Hindi Bhajan Lyrics Download

Jai Ambe Gauri Maiya Jai Shyama Gauri Durga Hindi Bhajan Lyrics

Leave a Reply

Shani Dev Ki Saadesati Aur Use Bachne Ke Upaye Mantr Vidhi Vidhan Totka करुणामयी कृपा कीजिये श्री राधे Radha Gori Gori कर दो बेड़ा पार राधे अलबेली सरकार …..